Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

गोलपार्क बमबाजी मामले में 10  गिरफ्तार

न्होंने कहा कि बदमाशों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है

02 Feb 2026

गोलपार्क बमबाजी मामले में 10  गिरफ्तार

कोलकाता। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गोलपार्क के काकुलिया में  दो गुटों के बीच झड़प के दौरान बम फेंके गए और गोलियां चलाई गईं, जिसमें दो लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार रात रबींद्र सरोवर पुलिस स्टेशन के तहत दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क इलाके में हुई झड़प में कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हालात अब काबू में हैं। सोमवार सुबह 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और झड़प में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 8.30 बजे कंकुलिया रोड पर हिंसा भड़क गई, जब दूसरे इलाके से युवाओं का एक ग्रुप इलाके में घुस आया और स्थानीय लोगों से उनका सामना हुआ। 
उन्होंने कहा कि इस घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिसकर्मी ने बताया कि दोनों तरफ से पत्थर फेंके गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारी ने कहा कि झड़प के दौरान कच्चे बम फेंके गए, और कम से कम एक राउंड गोलियां चलाई गईं। इलाके से खाली कारतूस और छर्रे बरामद किए गए हैं।  उन्होंने बताया कि बाद में एक भीड़ ने कई मोटरसाइकिलों में तोडफ़ोड़ की और जब सुरक्षाकर्मी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। 
उन्होंने कहा कि बदमाशों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हिंसा का मकसद इलाके पर अपना दबदबा कायम करना था। तृणमूल कांग्रेस के पार्षद ने इलाके का दौरा किया और कहा कि दहशत फैलाने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोलपार्क बमबाजी मामले में 10  गिरफ्तार
न्होंने कहा कि बदमाशों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News